बाबरी में बाइक सवारों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग—2 गिरफ्तार

शामली : थाना बाबरी क्षेत्र के मौहल्ला कुरैशियान, ग्राम बाबरी में देर रात दो पक्षों के बीच बाइक सवार युवकों का विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। दोनों ओर से गाली-गलौच के बाद जानलेवा हमला किया गया और अवैध हथियार से फायरिंग भी हुई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में थाना बाबरी पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
निखिल पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम हरड़ फतेहपुर, थाना थानाभवन
अभिषेक पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम हरड़ फतेहपुर, थाना थानाभवन
बरामदगी
01 अवैध तमंचा (.315 बोर)
01 जिंदा कारतूस
01 खोखा कारतूस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
 इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है, हालात नियंत्रण में हैं।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.