हाईवे पर गिरे ₹4 लाख लौटाए—शामली पुलिस और चालक की ईमानदारी बनी मिसाल

शामली :  शामली-करनाल हाईवे पर बिखरे ₹4 लाख रुपये को सुरक्षित लौटाकर शामली पुलिस ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है। इस पूरी घटना में ईको चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता दोनों की जमकर प्रशंसा हो रही है।
घटना 22 अप्रैल 2026 की है, जब ईको वाहन चालक अमित कुमार (निवासी ग्राम खरड़, थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर) शामली से मेरठ की ओर जा रहे थे। काबड़ौत पुल से पहले एक मोटरसाइकिल सवार के बैग से नोट सड़क पर गिरते दिखाई दिए। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर बिखरे रुपये इकट्ठा किए और थाना कोतवाली शामली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और गिनती में कुल ₹4,00,000 बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित मालखाने में जमा कराया गया। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से असली मालिक की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान नोटों पर लगी AU Small Finance Bank, करनाल की मुहर के आधार पर बैंक से संपर्क किया गया, जिससे धनराशि के स्वामी की पहचान शुभम पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम कुरालसी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
25 अप्रैल 2026 को विधिवत सत्यापन के बाद पूरी रकम मालिक को सौंप दी गई।
मुख्य बिंदु
सड़क पर गिरे ₹4 लाख सुरक्षित बरामद
पुलिस ने बैंक के जरिए मालिक का लगाया पता
पूरी रकम सही सलामत लौटाई गई
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शामली सचिन कुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।
 ईमानदारी और जिम्मेदारी की यह मिसाल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.