व्हाट्सएप ऑडियो से खुला वसूली का खेल, पुलिस ने आरोपी दबोचा
शामली : कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो ने वसूली के खेल का पर्दाफाश कर दिया। थाना कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस का भय दिखाकर पैसे ऐंठने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 25 अप्रैल 2026 का है, जब एक व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल ऑडियो पुलिस के संज्ञान में आया। ऑडियो में हाकम नामक व्यक्ति द्वारा एक युवक से पुलिस का डर दिखाकर रकम वसूलने और ₹50,000 वापस करने की बात सामने आई।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला व क्षेत्राधिकारी हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने 26 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान:
हाकम पुत्र आशा, निवासी मोहल्ला आलखुर्द, थाना कैराना, जनपद शामली
बरामदगी:
₹19,700 (अवैध वसूली की रकम)
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि करीब 4–5 महीने पहले उसने थाना कैराना पुलिस का भय दिखाकर जुनैद (निवासी मलकपुर, थाना कांधला) से ₹50,000 वसूले थे। इस पूरी बातचीत की ऑडियो भी बनाई गई थी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
आरोपी के अनुसार, ₹21,000 वह पीड़ित के परिजनों को वापस कर चुका है, जबकि बाकी रकम खर्च हो गई। बरामद ₹19,700 उसी वसूली का हिस्सा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.