प्रेमी युगल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार
शामली - प्रेमी युगल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। युगल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में आर्य समाज रीति-रिवाज से विवाह किया है,लेकिन इसके बाद उन्हें युवती के परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिक्का गांव से जुड़ा है,जहां के निवासी विकास और गोमतीपुर गांव की काजल (पुत्री राजेंद्र) ने आपसी सहमति से विवाह किया। शादी के बाद दोनों वकील के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रेमी युगल का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं, लेकिन काजल के परिजन उन्हें धमका रहे हैं। इसी कारण उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
युगल ने पुलिस को कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने संबंध को साबित करने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कागजात दिखाए। हालांकि, उनके पास कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।
इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.