“ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई
शामली : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 291 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई।
कहां से हुई गिरफ्तारी?
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को थाना झिंझाना पुलिस ने चौसाना-गंगोह मार्ग पर खड़ंजा रास्ते के पास स्थित एक ट्यूबवेल के पास से अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राशिद पुत्र दिन्ना
निवासी: ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर
बरामदगी
291 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹58 लाख
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक इकराम उर्फ काला निवासी ग्राम केरटू (थाना झिंझाना) से खरीदकर लाया था। पुलिस अब इस मामले में आगे-पीछे के नेटवर्क (Forward & Backward Links) की जांच कर रही है।
कानूनी कार्रवाई
थाना झिंझाना पर मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 8/21/29 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस की अपील
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.