साइबर ठगी का शिकार बने पीड़ित को मिली राहत

शामली :  थाना कैराना क्षेत्र में साइबर सैल की तत्परता से एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। लोन खाता बंद कराने के नाम पर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की ₹94,426 की पूरी धनराशि पुलिस ने वापस कराई है।
 क्या है मामला?
शिकायतकर्ता जिकरिया पुत्र मरगूब हसन, निवासी ग्राम पावटी कला (थाना कैराना) के साथ अज्ञात साइबर ठग ने लोन खाता बंद कराने के नाम पर ₹94,426 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कैराना में दर्ज कराई।
 पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना की साइबर सैल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरी रकम पीड़ित को वापस दिला दी।
 पीड़ित ने जताया आभार
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शामली पुलिस और साइबर सैल टीम का आभार व्यक्त किया।
 पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या लोन संबंधित ऑफर पर भरोसा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.