विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना से वार्ता के लिए पहुंचे मुंबई से शामली लाजपतराय में निर्माता और लेखक सीएल सैनी।
शामली - श्री सी एल सैनी जी, मुंबई के निर्माता और सुप्रसिद्ध लेखक, शामली के लाजपत राय स्थित विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी जी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन आज भारत के कोने-कोने में अपनी पहचान बना चुका है और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता गुरु गोविंद सिंह जी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया था। ऐसे महान महापुरुषों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके आदर्शों और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। श्री सी एल सैनी जी ने सभी बड़े टीवी चैनलों के लिए अनेको धार्मिक धारावाहिकों की पटकथाएं लिखी और निर्माण किया है, देवो के देव महादेव और सिया के राम उन्ही के धारवाहिक है अभी सी एल सैनी जी ने snow bride वेब सीरीज़ प्रोड्यूस की है जो हंगामा ott पर टेलीकाट होगी, सी एल सैनी के बनाये धारावाहिको के द्वारा देश-विदेश में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और अनेकों मंदिरों का निर्माण हुआ है। उनका नाम आज देश भर में धार्मिक और ऐतिहासिक धारावाहिकों की दुनिया में एक स्तंभ बन चुका है। वो मूल रूप से सरसावा, सहारनपुर के रहने वाले है
उन्होंने कहा कि हमेशा सनातन धर्म को मजबूत करने, उसकी संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धार्मिक धारावाहिकों और फिल्मों का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से वे आगे भी धार्मिक विषयों पर कार्य कर रहे हैं ।
दीपक सैनी ने कहा की श्री सी एल सैनी द्वारा लिखित लोकप्रिय धारावाहिकों में प्रमुख हैं— सिया के राम, देवों के देव महादेव, परमावतार श्रीकृष्ण, सिंहासन बत्तीसी,जय जय जय बजरंगबली, महिमा शनिदेव की, रामायण, पृथ्वीराज चौहान, नागिन, विक्रम और बेताल, लड्डू गोपाल आदि। उन्होंने बताया कि जल्द ही बॉलीवुड फिल्म निर्माण के माध्यम से सनातन धर्म, और भारतीय सभ्यता और संस्कृति की गहरी झलक जनता के सामने प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर दीपक सैनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए कलम की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है और श्री सीएल सैनी व्यक्तित्व देश और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। दीपक सैनी,लालसिह सैनी भजन गीतकार,प्रवीण तरार लेखक,संजय सैनी,रिंकु सैनी,आदि।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.