एजेंट का फर्जीवाड़ा: वेल्डर को ड्राइवर बनाकर सऊदी अरब भेजा, पत्नी ने दी तहरीर

शामली - शहर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक एजेंट पर आरोप लगाया है कि उसने उसके पति को वेल्डर की नौकरी का झांसा देकर ड्राइवर के दस्तावेजों पर विदेश भेज दिया और अब वहां उसके साथ कथित रूप से गलत व्यवहार किया जा रहा है। मामले के अनुसार,मोहल्ला दिल्ली रोड स्थित नानूपुरा निवासी महिला वसीला मंगलवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए न्याय की मांग की। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच माह पहले उसके पति इसरार अली की मुलाकात मोहल्ला सलेक विहार निवासी उस्मान नामक एजेंट से हुई थी, जो विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी: शामली में बैठक आयोजित, अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर जोर ये भी महिला का कहना है कि उसके पति को वेल्डर का काम आता था, जिस पर एजेंट ने उसे सऊदी अरब में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का लालच दिया। इसके बाद परिवार ने लाखों रुपये खर्च कर करीब तीन माह पहले इसरार अली को विदेश भेज दिया। शामली में हीटवेव से बचाव की तैयारी तेज, प्रशासन ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश ये भी आरोप है कि एजेंट ने धोखाधड़ी करते हुए उसके पति को वेल्डर के बजाय ड्राइवर के फर्जी या गलत दस्तावेजों पर भेज दिया। विदेश पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।

पीड़िता के अनुसार, फोन पर बातचीत के दौरान उसे पता चला कि उसके पति को न तो तय वेतन दिया जा रहा है और न ही उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है। बल्कि वहां कथित तौर पर उन्हें परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके पति को सुरक्षित भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.