ट्यूबवेल/नलकूप से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

शामली- थाना कोतवाली शामली पुलिस ने क्षेत्र में ट्यूबवेल/नलकूप से हो रही चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार, नगदी और चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम एंठी, काबड़ौत, बलवा व ग्राम टांक के जंगलों में अलग-अलग तिथियों पर ट्यूबवेल/नलकूप से चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना कोतवाली शामली पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 03 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
दीपक उर्फ विवेकी पुत्र रोकेश, निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली
अचवी उर्फ गोलू पुत्र शहजोर, निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली
बरामदगी:
990 ग्राम तांबे का तार (ट्यूबवेल/नलकूप से चोरी किया गया)
चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 1,800 रुपये नगद
चोरी में प्रयुक्त उपकरण (पेंचकस व प्लास)
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.