शामली पुलिस का “ऑपरेशन सवेरा” जारी

40 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार


शामली- जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कैराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये) बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को हाईवे स्थित रामडा चौराहे के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने सादिक पुत्र इरफान, निवासी मोहल्ला आलखुर्द नौगजापीर, थाना कैराना (जनपद शामली) को मौके से दबोचा।
 बरामदगी
200 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: 40 लाख रुपये
 दर्ज मुकदमा
आरोपी के खिलाफ थाना कैराना में मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:
एनडीपीएस एक्ट का मामला (2017)
मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा (2023)
वर्तमान एनडीपीएस केस (2026)
 आगे की कार्रवाई
पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके
 पुलिस की अपील
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें और समाज को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं। सामने से

अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.