लव ट्रायंगल में युवक की गोली मारकर हत्या

एक ही युवती से बात करने को लेकर रंजिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


शामली- जनपद में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से हुई इस वारदात का खुलासा घटना के दो दिन बाद हुआ। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
 कौन था मृतक
मृतक आंसू, निवासी खंद्रावली, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करता था। वह रोजाना करीब 8 किलोमीटर दूर वर्मा मार्केट काम पर जाता था। परिवार में पिता वीरेंद्र (किसान), दो बहनें और एक छोटा भाई हैं।
 कैसे हुई घटना
शुक्रवार रात आंसू काम से घर लौट रहा था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 3 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे उसका शव मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी।
पहली नजर में मामला सड़क हादसे का लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि होने पर हत्या का मामला सामने आया।
 ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे जाम
हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
करीब 500 लोगों ने खंद्रावली पुलिस चौकी के सामने शव रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा
दोनों ओर 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा
इस दौरान सीओ और ग्रामीणों में तीखी बहस हुई
सीओ ने जाम हटाने को लेकर सख्त चेतावनी दी
बाद में एएसपी के समझाने पर जाम खुलवाया गया।
 पुलिस का खुलासा – पहले से रची गई थी साजिश
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की साजिश पहले ही रच ली गई थी।
आंसू का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था
कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया
इसके बाद युवती मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी शंकर से बात करने लगी
शंकर को आंसू का जिक्र पसंद नहीं था
पहले भी दोनों के बीच मारपीट हो चुकी थी, जिसमें आंसू ने शंकर को पीटा था
इसी अपमान का बदला लेने के लिए शंकर ने अपने साथी आकाश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
 ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शंकर को आंसू की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी
वारदात वाले दिन वह अपने साथी के साथ बाइक से पीछा करता रहा
घर से 3 किमी पहले रास्ते में रोककर
सिर में गोली मार दी
इसके बाद दोनों फरार हो गए
 एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह
घटना के बाद पुलिस को एक कॉल कर इसे एक्सीडेंट बताया गया।
पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 पुलिस कार्रवाई
मुख्य आरोपी शंकर गिरफ्तार
साथी आकाश फरार, तलाश जारी
घटना में इस्तेमाल हथियार की जांच जारी

शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.