श्री भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम के साथ बनाई गई
श्री ब्राह्मण एकता महासभा शामली के तत्वाधान में श्री भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम के साथ बनाई गई
पंडित विजय कौशिक व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भगवान श्री परशुराम की जीवन शैली पर प्रकाश डाला
शामली- श्री ब्राह्मण एकता महासभा शामली के तत्वाधान में सिद्ध पीठ मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर स्थित अग्रसेन बारात घर में भगवान श्री विष्णु हरि के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रकट उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें सर्वप्रथम श्री ब्राह्मण एकता महासभा के पदाधिकारी ने यज्ञ भवन का आयोजन किया जिसमें पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा यज्ञ हवन मे संपूर्ण आहुति दुवाकर संपन्न कराया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश कौशिक ने की व कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र शर्मा व डॉक्टर नीरज वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भगवान श्री परशुराम प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया भगवान श्री परशुराम को माल्यार्पण कर व भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का संगठन की तरफ से पटका पहनाकर सम्मानित किया गया प्रमुख समाजसेवी व राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महामंत्री विजय कौशिक व सदर विधायक प्रसन्न चौधरी आदि ने भगवान श्री परशुराम के जीवन शैली पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया संगठन के गणमान्य व्यक्तियों ने आने वाले सभी ब्राह्मणों के माथे पर तिलक कर वह गले में पटका पहनकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन पर उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा संरक्षक, विनोद कुमार अत्री, विजय कुमार कौशिक संरक्षक ,अशोक कुमार वशिष्ठ ,पंडित प्रेम किशोर कटोरी संरक्षक, सत्य प्रकाश कौशिक अध्यक्ष, सुरेंद्र शर्मा महासचिव ,श्रीनिवास शर्मा कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद शर्मा संगठन मंत्री, डॉ नीरज वशिष्ठ प्रवक्ता, शिव कुमार शर्मा ,अशोक कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, अवनीश वशिष्ठ ,सुनील शर्मा ,राजीव शर्मा ,अनिल शर्मा सचिव नगर पालिका, वीरेंद्र शर्मा, रमेश चंद शर्मा ,महेश दास शर्मा, नामित सभासद देवानंद गौड , धन प्रकाश कौशिक, संजय कुमार शर्मा, हनुमान धाम के प्रबंधक सलिल द्विवेदी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी , विवेक प्रेमी,सुरेश चंद शर्मा, जगत प्रसाद कौशिक ,अनिल शर्मा ,अनुराग शर्मा ,शिवदत्त शर्मा, राधेश्याम शर्मा ,अरविंद कौशिक ,राकेश कौशिक, अरविंद शर्मा ,चंद्रशेखर भारद्वाज , जनेश्वर प्रसाद शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, सचिन शर्मा, सुशील शर्मा, राधेश्याम शर्मा,अनिल कौशिक, मुकेश गौतम आदि उपस्थित थे.
शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट


No Previous Comments found.