शामली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 128 खोए मोबाइल बरामद, 30 लाख रुपये के फोन लौटाए गए
शामली - जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों पर संचालित CEIR Portal के माध्यम से आमजन के खोए हुए 128 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक शामली N. P. Singh के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर खोए हुए मोबाइल फोन ट्रैक किए। लगातार प्रयासों के बाद विभिन्न कंपनियों के कुल 128 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
मोबाइल धारकों को किया सुपुर्द 05 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक N. P. Singh तथा अपर पुलिस अधीक्षक Sumit Shukla द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरी टीम के कार्य की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और सभी थानों पर कार्यरत CEIR पोर्टल स्टाफ की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से ही यह संभव हो पाया है। जनपद के समस्त थानों पर CEIR पोर्टल से जुड़े कर्मचारी अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने शामली पुलिस का धन्यवाद किया और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। आमजन के लिए जरूरी जानकारी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कराएं।शिकायत करते समय मोबाइल की खरीद रसीद और पहचान पत्र अपलोड करना जरूरी है शिकायत दर्ज होने के बाद एक रिक्वेस्ट नंबर मिलता है
भविष्य में फोन का उपयोग होने पर मैसेज के जरिए सूचना मिलती है इससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करना आसान हो जाता है
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.