दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शामली - जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी पर पीड़िता के साथ बलात्कार करने,अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर दिनांक 03 मई 2026 को थाना झिंझाना में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक N. P. Singh ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक N.P.Singh के आदेशानुसार चलाए जा रहे महिला अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक Sumit Shukla के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना Hemant Kumar के पर्यवेक्षण में थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को सूबरी गांव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। आस मौहम्मद पुत्र सादिन निवासी: ग्राम औदरी, थाना झिंझाना, जनपद शामली गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.