कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैराना शामली।

शामली : माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 के आयोजन में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु आज बैठक आहूत की गयी, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती ऋतु नागर (नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय) द्वारा की गई। जिसमें अक्षयदीप यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली, सुशील कुमार (शिक्षा विभाग),  युवकेश कुमार (अग्निशमन),  राजेश कुमार (आईटीआई ), संजय कुमार (पॉलिटेक्निक, शामली), धनुष बंसल (जीएसटी), शिवम (सहकारी समिति), श्रीमती कविता (शिक्षा विभाग), हेमंत पांडे (कर विभाग) आदि उपस्थित रहें। बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण अन्तिम रूप से कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अपना योगदान प्रदान करने हेतु कहा गया।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.