बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के पदाधिकारियों ने जमकर खुशी मनायी

शामली : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने असम व बंगाल की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए खुशी मनाई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने  भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए  बधाई एवं देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा भाजपा की ऐतिहासिक विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, समर्पण और विकास के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है रजनीश नामदेव ने कहा  भारतीय जनता पार्टी की यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व की दूरदर्शिता और जन-जन के आशीर्वाद का संगम है। जो देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ अपना समर्थन दिया है, वह देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष धनश्याम पारचा ने कहा हम सभी इस विश्वास को बनाए रखते हुए सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पुनीत द्विवेदी ,रजनीश नामदेव, मा0 अनुराग शर्मा, पारस भारद्वाज, बादल गौतम, मनोज नामदेव, मनीष भटनागर ,पंकज गुप्ता, आदि मौजूद रहे l

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.