शिक्षामित्र सम्मान एवं बढे हुए मानदेय वितरण हेतु जनपद स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर,हाॅल में किया गया
शामली : मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जनपद गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ प्रेक्षागृह में किया गया,जहां से मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने संबोधन को उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा लगाए गए,जिनमें नवाचार एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में एम०एल०सी० वीरेन्द्र सिह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थाना भवन विधायक अशरफ अली एवं आलोक यादव, जिलाधिकारी शामली, एवं श्रीमति लता राठौर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, एस0आरजी0 एवं ए0आर0पी0, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षकों गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा मित्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी श्री वीरेन्द्र सिह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ़ अली द्वारा अपने संबोधन में समस्त शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की नीव को मजबूत करे हेतु समस्त शिक्षामित्रों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.