प्रभु का अपने परिजनों से मधुर मिलन

शामली : समालखा, हरियाणा से  ईश्वाधवा की सूचना पर अपना घर आश्रम, शामली की रेस्क्यू टीम द्वारा एक लावारिस, मानसिक अस्वस्थ एवं वृद्ध पुरुष प्रभु जी को रेस्क्यू कर सेवा ,उपचार एवं उचित संरक्षण हेतु आश्रम में भर्ती किया गया। प्रभु जी शारीरिक एवं मानसिक रूप बहुत कमजोर स्थिति में थे, और अपने विषय में कोई जानकारी देने में भी असमर्थ थे , आश्रम के अच्छे वातावरण के कारण प्रभु जी की स्थिति एक सप्ताह बाद ही काफी ठीक हो गई थी, आश्रम द्वारा काउंसलिंग के दौरान प्रभु ने घर जाने की इच्छा जताई और अपने भाई का नाम जसविंदर गांव बिहटा जिला अंबाला बताया , आश्रम द्वारा बिहटा के सरपंच साहब को प्रभु जी की जानकारी दी गई। सरपंच साहब ने प्रभु जी के भाई जसविंदर  से हमारी बात कराई।जसविंदर ने वकील से बात की और बात करते करते भावुक हो गया , उसने बोला कि मैं सोमवार को अपने भाई को लेने अपना घर आश्रम शामली आऊंगा , इसी क्रम में जसविंदर आज दिनांक 04.05.2026 को अपना घर आश्रम आए , आश्रम कार्यालय की कार्यवाही पूर्ण करके अपने भाई वकील प्रभु जी अपने अपने साथ अपने गांव बिहटा जिला अंबाला लेकर चले गए , आश्रम परिवार प्रभु जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।

 रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.