नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद संगल की अध्यक्षता में बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई
शामली : शहर की जनता को टैक्स में राहत देते हुए लिया बड़ा फैसला, लगभग आधा किये गये टैक्स के साथ-साथ अगले पांच माह तक 10 प्रतिशत टैक्स छूट का लाभ और अगले 7 माह तक टैक्स पर कोई अधिभार नहीं। शहर के हजारों मकान मालिकों को मिलेगा टैक्स में लाभ चेयरमैन व नगर पालिका बोर्ड ने शहर की जनता को टैक्स में दी बड़ी राहत, स्वकर निर्धारण प्रणाली के अंतर्गत दिए गए नोटिस को लगभग आधा करते हुए बोर्ड ने करी बड़ी पहल, इसी के साथ अगले पांच महिनों तक 10 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। शहर के विकास को नयी रफ्तार देने के लिए आज नगर पालिका परिषद् शामली की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख एजेण्डा शहर की जनता को टैक्स में राहत दिये जाने का था जिसके लिए आज वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक अपने एजेण्डा अनुसार निर्धारित समय 11.15 बजे अरविन्द संगल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् शामली की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा बोर्ड बैठक आरम्भ की गयी। बोर्ड बैठक में 30 सभासदों में से 25 उपस्थित रहे, जिनमें 3 नांमित रहें।
शहर में पिछले कुछ समय से हाउस टैक्स बढ़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शामली की जनता जर्नाधन को चेयरमैन द्वारा बड़ी राहत दी गयी है। इसके लिए पिछले कई माह से चेयरमैन पालिका के अधिकारियों के साथ लगातार इस सम्बन्ध में बैठक की जा रही थी। चेयरमैन द्वारा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस सम्बन्ध में भी मुलकात कर विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें शहर की परिस्थितियों व नागरिकों की भावनाओं को भी प्रमुखता के साथ रखा गया। जिसका हल आखिर चेयरमैन ने शासन के अनुरूप ढूढ निकाला जिसको अमलीजामा पहनाने के लिए दिनांकः 26.03.2026 बोर्ड बैठक में स्वःकर निर्धारण प्रणाली के संशोधन प्रस्ताव को पास किया गया था। आज बोर्ड बैठक में प्रस्ताव की पुनः पुष्टि करते हुए नई कर व्यवस्था के अन्र्तगत बिल बनाने का प्रस्ताव पास कर, कर अधीक्षक श्री योगेश कुमार एवं राजस्व निरीक्षक चन्द्रकिशोर पटेल को बोर्ड बैठक में ही तत्काल नयी व्यवस्थानुसार टैक्स के बिल बनाने के निर्देश पालिका अध्यक्ष द्वारा दिये। इससे नागरिकों को टैक्स में राहत मिलेगी।
अब शहर के वार्डो को श्रेणीअनुसार व वार्ड अनुसार दो भागों में विभाजित किया गया है जिसमें श्रेणी अ व श्रेणी ब में वार्डो को विभाजित किया गया है और वार्डो को भी सड़कों के अनुसार चार भागों में विभाजित कर दरें निर्धारित की गयी है। अब नयी व्यवस्था से ही नये बिल बनाये जायें और किसी पर भी कोई अधिभार नहीं लगाया जाये एवं जो छूट बोर्ड द्वारा टैक्स का समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है उस छूट को भी आज से पांच माह तक जारी रखा जायें। इस जानकारी से सम्पूर्ण हाउस तालियों से गूंज उठा और उपस्थित बोर्ड द्वारा शहर की जनता के हित को देखते हुए उक्त का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी द्वारा किया गया। बोर्ड बैठक में सभासद हाजी साजिद, सभासद अजीत निर्वाल, सभासद श्रीमती नीरज, सभासद अरविन्द खटीक, सभासद राजीव गोयल, सभासद श्रीमती फिरदौस, सभासद श्रीमती सविता, सभासद अजय निर्वाल उर्फ बोबी, सभासद श्रीमती स्नेह, सभासद प्रमोद जांगिड, सभासद श्रीमती पिंकी, सभासद श्रीमती पूजा, सभासद हसीन अंसारी, सभासद श्रीमती शाहिदा मंसूरी, सभासद अनिल कुमार उपाध्याय, सभासद श्रीमती शहनाज, सभासद तोहिद रहमानी, सभासद डॉ0 राजेन्द्र संगल, सभासद धुरेन्द्र सिंह, सभासद रामनिवास सैनी, सभासद निशिकांत सिंघल, सभासद रोबिन गर्ग, नांमित सभासद हरिओम पाठक, श्रीमती मीरा चावला, देवानन्द गौड़, कर अधीक्षक योगेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चन्द्र किशोर पटेल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल सिंह, अवर अभियन्ता सिविल श्रीकांत सिंह राणा, अवर अभियन्ता जलकल हर्षित गर्ग, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिह, प्रदीप बिडला, मौहम्मद आजम खां, राकेश कुमार, अमित पंवार, साजिद अहमद, वसीम अहमद, वैभव गर्ग, अनिल मेट, आशु, मदनपाल, आशीष बिडला, गंगाराम आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.