जिलाधिकारी शामली आलोक यादव ने आज अपने निरीक्षण में 2218.86 लाख लागत से बन रहे विकास भवन का निरीक्षण
शामली : विकास भवन का प्रोजेक्ट ड्राइंग के अनुसार निर्माण कार्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य के दौरान क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि घटिया क्वालिटी का कार्य मुझे पसंद नहीं। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी जांच के भी निर्देश दिए साथ ही कार्यादायी संस्था को प्रतिदिन निर्माण कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास भवन के प्रथम तल,द्वितीय,तल तृतीय तल का निरीक्षण करते हुए प्रवेश द्वार पर रंगाई पुताई एवं प्रांगण में साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास भवन में विभिन्न कार्यालय एवं विकास भवन सभागार आदि का निरीक्षण करते हुए लाइटिंग आदि की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित पार्क के सामने से विकास भवन का प्रवेश द्वार बनाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विकास भवन के बाह्य विकास को शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार सहित कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम उत्तर प्रदेश से कृष्ण कुमार गौरव अवर अभियंता, जगदीश डोबरियाल,अवर अभियंता, कृष्ण गोपाल वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत, अचल कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर विद्युत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.