संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश (JEECUP)-2026 (अंतिम तिथि-10.05.2026)
शामली : जनपद शामली एवं आसपास के विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलीटेक्निक), उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश हेतु अन्तिम तिथि 30-04-2026 से बढ़ा कर दिनांक 10-05-2026 कर दिया गया है। श्री जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, शामली द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त निर्णय "पॉलीटेक्निक चलो अभियान" के अन्तर्गत अभ्यार्थियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अतः जो छात्र/छात्राएं "पॉलीटेक्निक चलो अभियान" के तहत अभी तक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु पंजीकरण नही करा पाए है, वह दिनांक 10-05-2026 तक पंजीकरण करा सकते है। उक्त तिथि को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.