अभय कुमार शर्मा प्रकरण में प्रशासन सख्त, संदिग्धों पर कार्रवाई की तैयारी
शामली : जनपद में चर्चित अभय कुमार शर्मा प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच लगभग पूरी कर ली है और सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ व्यक्तियों द्वारा खुद को पत्रकार बताने का दावा किया जा रहा था, जिनकी भूमिका जांच के दायरे में आई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मंदिर विवाद से जुड़े तनाव के बीच अभय कुमार शर्मा के साथ कथित रूप से जानलेवा हमले की नीयत से एक संदिग्ध एक्सीडेंट किया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने कैराना थाना और पुलिस अधीक्षक शामली को तहरीर देकर न्याय की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैराना को सौंपी गई थी। अब जांच अंतिम चरण में बताई जा रही है, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए हैं।
क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं प्रशासन की सख्ती के बाद संदिग्धों में हलचल देखी जा रही है।
पीड़ित अभय कुमार शर्मा ने न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.