शामली पुलिस का एक्शन: 26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शामली : “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.20 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र महबूब, निवासी ग्राम खेड़ी करमू, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे खटीमा-पानीपत हाईवे पुल के पास से पकड़ा।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी के नशे के नेटवर्क (Forward & Backward Links) की जांच भी की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, हेड कांस्टेबल सुरेशपाल और कांस्टेबल विरेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस की अपील शामली पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और जिले को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाएं।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.