कैराना में जानलेवा हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार

शामली : कैराना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 9 मई 2026 को चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
घटना 23 अप्रैल 2026 की है, जब पानीपत रोड स्थित “रईस फर्नीचर” शोरूम पर आरोपियों ने सुहैल, उसके चाचा रईस और चचेरे भाई उमेर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कैराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार आरोपी
अनुज (निवासी जसाला, थाना कांधला)
विरेन्द्र (निवासी जसाला, थाना कांधला)
साकिर (निवासी मोहल्ला आलकला, कैराना)
जाबिर (निवासी मोहल्ला आलकला, कैराना)
सादाब (निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कैराना)
 गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार त्यागी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र, राहुल और सन्नी राणा की टीम शामिल रही।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.