कांधला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
शामली : जनपद शामली के थाना कांधला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्लाटिंग साइट से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
मामला 29 अप्रैल 2026 का है, जब ग्राम हुरजमपुर निवासी जयभगवान की कांधला कस्बे में स्थित प्लाटिंग साइट से अज्ञात चोर इन्वर्टर, बैटरी, जनरेटर की कोयल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कांधला पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
इसरार पुत्र यामीन (मोहल्ला मिर्दगान, कांधला)
वासिद पुत्र राशिद (मोहल्ला नई बस्ती, कांधला)
बरामदगी
चोरी किया गया इन्वर्टर
जनरेटर की कोयल से निकाला गया लगभग 500 ग्राम तांबे का तार
घटना में इस्तेमाल प्लास और पेचकस
2 अवैध छुरे
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.