खेड़ी करमू में वाल्मीकि मंदिर में ११वा भंडारा का आयोजन किया गया
शामली : वाल्मीकि समाज सेवा समिति के द्वारा ग्यारह वाल्मीकि मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामली से सदर विधायक प्रसन्न चौधरी शामिल हुए और राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट एवं भाजपा नेता विवेक प्रेमी एवं वर्गिस झंझोट रामस्वरूप वाल्मीकि एडवोकेट संदीप कुमार आदि शामिल हुए सभी का मंदिर कमेटी द्वारा माननीय विधायक प्रसन्न चौधरी जी का एवं सभी अतिथि यो का स्वागत किया गया विधायक प्रसन्न चौधरी, अरविंद झंझोट, विवेक प्रेमी, वर्गिस झंझोट, रामस्वरूप वाल्मीकि एडवोकेट संदीप कुमार आदि ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि को माला अर्पण कर पूजा अर्चना की उसके पश्चात विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि विनोद भगत एवं मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक दस तारीख को भंडारा आयोजित किया जाता है और समाज को जागरूक करने पर बल दिया जाता हैं यह शहारनीय कदम है और वाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में भारत घर बनवाने की समाज के निवेदन पर वाल्मीकि समाज के लिए बारात घर बनवाने का आश्वासन दिया राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक माह की दस तारीख को सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्य किया जाता है जिसमें सामाजिक परिवर्तन एवं सामाजिक चेतना के लिए कार्य किया जाता है और भंडारा आयोजित किया जाता है विवेक प्रेमी भाजपा नेता ने कहा कि मंदिर कमेटी द्वारा समाज को जागरूक करने समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है उक्त अवसर पर वाल्मीकि समाज सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद भगत जी राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट रामस्वरूप वाल्मीकि एडवोकेट संदीप कुमार वर्गिस झंझोट धर्मवीर सिंह काश्यप डॉ सुरेश चंद अमित कुमार सचिन कुमार अरुण झंझोट बीटू कुमार मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.