बिडौली के परशुराम चौंक निर्माण मे छत्तीस बिरादरी का सहयोग- अशवनी शर्मा

शामली : गांव ऐरटी में स्थित भारद्वाज दण्डि आश्रम मे  भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया उसके उपरांत  गांव ऐरटी मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा निकाल कर धार्मिक एकता का संदेश देने का काम किया गया। इसके पूर्व भारद्वाज दण्डि आश्रम मे हवन एवं अतिथि सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप मे रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक, कांंग्रेेस के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा रहे। क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा, अवर अभियंता अजय शर्मा, समाजसेवी मोहित शर्मा सिलावर, शुभम शर्मा आदि वक्ताओं का पटके पहनाकर स्वागत किया गया। रालोद प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन मे कहा कि परशुराम सबके भगवान हैं। भगवान परशुराम सम्पूर्ण समाज को उनके द्वारा बताए गए कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।  कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि   भगवान परशुराम मे सबकी आस्था है। बिडोली के भगवान परशुराम चौंक निर्माण मे छत्तीस बिरादरी का सराहनीय सहयोग मिला। भगवान परशुराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भी आराध्य हैं। कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अधर्म के खिलाफ संघर्ष किया। आयोजक कमेटी के द्वारा दिए गए सम्मान के लिए ऋणी रहूंगा। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि भ्रांतियों से बचना चाहिए।  भगवान परशुराम किसी जाति के विरोधी नही  बल्कि अत्याचार के खिलाफ थे। भारद्वाज दण्डि आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ललितानंद ने सभी अतिथियों को भगवान परशुराम  की मूर्तियां भेंट कर आशिर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने दबे कुचले एवं पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए फरसा उठाया था। उनके चरित्र को जानने के लिए वेदों एवं पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सनातन हिंंदु परिषद गोरक्षादल के जिलाध्यक्ष वीशु शर्मा ऐरटी का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर बाल किशन शर्मा व वीशू शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा। सीओ शामली जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नियमो का पालन करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ शामली जितेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान परशुराम पितृभक्त थे हमे उनके चरित्र का अनुसरण कर कर्तव्य मार्ग पर आगे बढना चाहिए। उन्होंने दिए गए सम्मान के लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी मोहित शर्मा, अवर अभियंता अजय शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रा) जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा किवाना, परशुराम परिषद जिलाध्यक्ष सूरज शर्मा, अर्जुन पण्डित, सोनू शर्मा रामडा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विशु शर्मा ऐरटी सनातन हिंदू परिषद गौरक्षा दल जिला अध्यक्ष, सचिन शर्मा ,ग्राम प्रधान अखिलेश भारद्वाज, पिंटू शर्मा, शुभम शर्मा (किवाना) जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.,सूरज शर्मा चंदेनामाल जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद, अर्जुन पण्डित झिंझाना, अनुज शर्मा, पारस शर्मा, अंशुल शर्मा, मोंटी शर्मा,शुशील चोहान, अजीत शर्मा,प्रवेश शर्मी ऊदपुर, सौरव शर्मा जलालपुर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.