शामली पालिका अध्यक्ष अरविन्द संगल द्वारा नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया
शामली : कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले भी गौशाला में गाय माता के पास पहुंचे उनके खाने की खोर की सफाई व्यवस्था एवं उनके उठने बैठने की जगह की सफाई व्यवस्था देखी उसके पश्चात उन्होंने गाय माता को लौकी भोजन कराया तत्पश्चात माता के पीने के पानी स्थान का निरीक्षण किया उसके पश्चात गौशाला के भूसा भंडार का निरीक्षण किया, भंडार के पीछे उन्हें गंदगी दिखाई दी तो को संचालन समिति रतन एकता ट्रस्ट के संचालक दिनेश शर्मा को उसकी सही रखरखाव के निर्देश दिए, अनेको गोवंश खूंटे से बंधे नहीं मिले, उनके लिए संचालक दिनेश शर्मा को उनके सही स्थान पर सही जगह बांधने के निर्देश दिए, गौशाला में प्रदर्शित किए जाने वाले सूचना पत्र बिल्कुल खाली थे जिनमें प्रतिदिन कितने गवर्नेंस उपस्थित हैं कितना किस समय कितना भूसा डाला गया है कितने दाम आज प्राप्त हुआ है सब की सूचना भरनी होती है संचालक को भविष्य में इनके खाली होने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई एवं सीसीटीवी कैमरा को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया, एवं संचालक से गौशाला में आने जाने वाले प्रत्येक गोभक्त की सूची एवं गौशाला में आने वाले दानदाताओं की सूची तलब की, दानदाताओं में रोजाना वाले आने वाले दानदाता साप्ताहिक आने वाले दानदाता मासिक आने वाले दानदाताओं की सूची का अवलोकन किया तत्पश्चात गौशाला में पालिका द्वारा कराए गए नवनिर्माण, नवनिर्मित तीन शेड, खोर, नाली आदि का निरीक्षण करते हुए गौशाला की खाली पड़ी भूमि की ओर प्रस्थान किया वहां गौशाला में पालिका के मनीष ठेकेदार को बुलाकर खाई पड़ी जमीन पर एक नई खोर एवं उसके शेड के निर्माण के लिए निर्देशित किया, निरीक्षण के दौरान अभिषेक गर्ग, मनीष मित्तल दिनेश विश्वकर्मा, अंकित उपाध्याय, संजय, बिंदर आदि व्यक्ति उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.