कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शामली : थाना कैराना पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साजिद पुत्र याकूब, निवासी ग्राम खुरगान, थाना कैराना के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शामली पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.