झिंझाना के आर एस एस इंटर कालेज में 14 को मिलेंगे बेरोजगारों को रोजगार
शामली : झिंझाना कस्बे में मेन बस स्टैंड के पास स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आगामी 14 मई दिन गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनिया पहुंचेंगी। और बेरोजगारों को उनके इंटरव्यू के आधार पर रोजगार मिलेगा। झिंझाना क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए आपके ही द्वार पर रोजगार मेले का यह सुनहरा मौका आया है।
एक प्रेस नोट के मुताबिक झिंझाना में मेंन बस स्टैंड के पास स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जिला सेवायोजन कार्यालय शामली के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 14 मई 2026 दिन गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होने वाला है। रोजगार मेलें में एकेएस जाब्स प्रा लि, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं पुखराज हेल्थकेयर प्रा लि के लिए 500 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर सामान्य जाब सीकर के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
रोजगार मेला में डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोडक्शन इंजीनियर, पीकिंग, स्कैनिंग, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जिक्यूटिव आदि पदों के लिए प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई टी आई, डिप्लोमा, आदि है। जिसके लिये आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। रोजगार मेले का यह अवसर वैसे तो जनपद वासियों के लिए है झिंझाना क्षेत्र व उससे बाहर से कोई भी बेरोजगार इस मेले में आ सकता है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.