प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से बिगड़ी महिला की हालत सीएमओ से कार्रवाई की मांग
शामली : शामली जनपद शामली में एक निजी अस्पताल पर प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ग्राम मानकपुर निवासी रजनीश सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी का इलाज काफी समय से शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था 11 अप्रैल की रात प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार रात करीब 11 बजे डॉक्टर ने महिला का परीक्षण कर दवाइयां शुरू कीं कुछ समय बाद ऑपरेशन की बात कही गई, लेकिन अस्पताल में सर्जन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी गई पीड़ित परिवार का आरोप है कि रेफर करने के बजाय अस्पताल में ही प्रसव कराने का प्रयास जारी रखा गया। तड़के करीब 2:40 बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन इसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आरोप है कि अत्यधिक रक्तस्राव होने के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं मिला परिजनों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर होने पर सुबह करीब 4 बजे उसे पानीपत के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया और महिला की जान बचाने के लिए कई यूनिट खून और प्लाज्मा चढ़ाना पड़ा। परिवार का कहना है कि प्रसव के दौरान हुई कथित लापरवाही के कारण महिला की बच्चेदानी निकालनी पड़ी इस घटना के बाद परिवार में आक्रोश है। पीड़ित ने सीएमओ से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज की जिंदगी से खिलवाड़ न हो वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.