अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैराना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शामली - पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला द्वारा थाना कैराना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शामली ने बताया कि जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.