पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा झटका
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा झटका देश में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता को झटका लगा है।पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जो आज से लागू हो गए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी: पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा ,डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा
नई दरें:
पेट्रोल: ₹94.77 ➝ ₹97.91 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 ➝ ₹90.78 प्रति लीटर
प्रीमियम पेट्रोल: ₹105.14 ➝ ₹107.14 प्रति लीटर
इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
माना जा रहा है कि ईंधन की कीमतों में यह इजाफा आने वाले दिनों में महंगाई को और बढ़ा सकता है, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ेगी।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.