महिला कल्याण विभाग की ओर से लगाया गया स्वालंबन कैंप
शामली- महिला कल्याण विभाग की ओर से स्वालंबन कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन विकास खंड कांधला के ग्राम पंचायत डांगरोल में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन द्वारा की गयी। महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन टीम से जेन्डर स्पेशलिस्ट द्वारा कैम्प में आए समस्त लोगों को विभागीय व अन्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना व अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौक़े पर सहायक लेखाकार अंकित कुमार द्वारा पूर्व में चल रही मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना की 43 लाभार्थियों का सत्यापन भी किया गया। इस अवसर पर दहेज प्रतिषेध क़ानून की जानकारी दी गई। बाल विवाह व बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम वासियों को स्वगणना के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौक़े पर ही किया गया व कुछ शिकायत अन्य विभागों के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
सदफ़ ख़ान जिला मिशन समन्वयक हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन द्वारा महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, स्पॉन्सरशिप योजना आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ-साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला एवं बालिका तथा बच्चों हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0- 112, 1090, 181, 102, 108, 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कैम्प में आई हुई महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है। महिला हेल्पलाइन 1090 तथा 181 की जानकारी प्रदान की गयी तथा महिला सम्बन्धित कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी व इस अवसर पर सुपरवाईजर आंचल, ग्राम प्रधान नीतू जावला, समाज कल्याण विभाग से ए.डी.ओ अनिल कुमार, ग्राम सचिव मुकल बलदेव, आंगनबाडी कार्यकत्री आदि उपस्थिति रहे।

No Previous Comments found.