2 घंटे में मिली बड़ी सफलता: 5 साल की बच्ची सकुशल परिजनों से मिली
मिशन शक्ति टीम की तत्परता से टली अनहोनी, परिजनों ने जताया आभार
शामली- जनपद में चल रहे “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 5 वर्षीय बालिका को मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को कबाड़ी बाजार क्षेत्र में एक छोटी बच्ची के लावारिस अवस्था में घूमने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना परिसर लाई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर ही बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और शामली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्यवाही करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मौ. युसुफ महिला हेड कांस्टेबल रीता महिला कांस्टेबल लक्ष्मी पुलिस की अपील:
शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जनसुरक्षा और महिला सुरक्षा के लिए शामली पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।
शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

No Previous Comments found.