प्रदेश सरकार के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शामली - आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर ससमय गुणवत्तापूर्णढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गये।संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष आज राशन कार्ड,विद्युत विभाग, भूमि संबंधी, पेंशन संबंधी, आयुष्मान कार्ड आदि विभाग से शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित समाधान दिवस में एक नई पहल की शुरुआत करते हुए स्पष्ट निर्देशित किया था कि स्वास्थ्य विभाग,पूर्ति विभाग,विद्युत विभाग,समाज कल्याण विभाग संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपने विभाग से संबंधित काउंटर लगाकर ऑपरेटर के माध्यम से बिजली कनेक्शन, राशन संबंधी, पेंशन, आयुष्मान कार्ड संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे जिसके तहत आज राशन कार्ड से संबंधित प्राप्त 11 शिकायतों में से 09 शिकायतों को पूर्ति विभाग ने काउंटर के माध्यम से  मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा इससे संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का एक ही छत के नीचे समाधान हो सकेगा और उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आज फरियादियों द्वारा 55 शिकायतें पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 09 राशन कार्ड संबंधी एवं 05 अन्य विभागों से संबंधित कुल 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। और शेष शिकायतों का समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएफओ जगदेव सिंह, एसडीएम शामली निधि भारद्वाज, सीएमओ डॉ अनिल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रेम चन्द, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार शामली मनोज कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

इसके अलावा तहसील कैराना में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज अपर जिलाधिकारी के समक्ष 30 शिकायती पत्र निस्तारण हेतु रखे गए। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 04 शिकायत का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, तहसीलदार कैराना सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।

इसके अलावा तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके समय से निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम के समक्ष 22 शिकायती पत्र निस्तारण हेतु रखे गये। प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 03 शिकायत का निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ऊन सहित समस्त संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.