पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरफ्तार
शामली - एडीजी जोन मेरठ के निर्देश पर गौ तस्करी में शामिल अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत 12 मई 2026 को थाना कांधला पुलिस मोहल्ला खैल स्थित खलील पुत्र जमील के घर जांच के लिए पहुंची थी। पुलिस के अनुसार घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर दरवाजा खोला गया तो खलील अपने पुत्रों के साथ गौकशी करता मिला। इस दौरान पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। मौके से उसके पुत्र नदीम और नावेद छत के रास्ते फरार हो गए थे,जबकि खलील को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में 15 मई को नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस ने फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी नावेद पुत्र खलील निवासी मोहल्ला खैल कस्बा कांधला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.