दुकान पर बैठे युवक पर हुई फायरिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शामली : उत्तर प्रदेश पुलिस की गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने ग्राम गढ़ीअब्दुल्ला खां स्थित एक प्रोटीन सप्लीमेंट की दुकान पर बैठे युवक पर हुई फायरिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि बरामद अवैध हथियार और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.