शामली में विशेष चेकिंग अभियान,बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई
शामली : पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.05.2026 को जनपद शामली में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर “No Helmet No Fuel” अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान फव्वारा चौक, विजय चौक, बनत चौराहा, शिव चौक एवं रोडवेज बस अड्डा सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया । दोपहिया वाहन चालकों को बताया गया कि बिना हेलमेट ईंधन नहीं दिया जाएगा तथा हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है । साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया ।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 381 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 335 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए।
शामली पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई है । जनपद शामली में “No Helmet No Fuel” सहित अन्य सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान आगे भी निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.