थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमले की घटना में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

शामली  - अभियुक्त फारूक पुत्र सलीम निवासी टायर मार्केट गुलशननगर स्कूल के पास थाना कोतवाली शामली जनपद शामली व उसके अज्ञात साथी द्वारा नशे की हालत में दिल्ली बस अड्डे पर वादी के साथ गाली गलौच की गयी । वादी द्वारा गाली गलौच का विरोध करने पर अभियुक्त फारूक उपरोक्त द्वारा धारदार हथियार से वादी के गले पर वार किया गया जिससे वादी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सम्बन्ध में वादी भूपेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम खेड़ी करमू थाना कोतवाली शामली जनपद शामली की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 208/26 धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस बनाम फारूक आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली शामली को अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली शामली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत दिल्ली बस अड्डे पर जानलेवा हमले की घटना में वांछित 01 अभियुक्त फारूक पुत्र सलीम निवासी टायर मार्केट गुलशननगर स्कूल के पास थाना कोतवाली शामली जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद हुआ है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
 
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.