बस-ऑटो विवाद फिर गरमाया, समझौते के उल्लंघन से बढ़ा तनाव
शामली - बस और ऑटो संचालकों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर मध्यस्थता करने वाले पक्ष ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष हुए समझौते का उल्लंघन किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया गया कि पिछले वर्ष बस संचालक स्वयं समस्या लेकर पहुंचे थे,जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई गई थी। आपसी सहमति से बसों के लिए 10 मिनट और ऑटो के लिए 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। इस व्यवस्था के तहत करीब एक वर्ष से अधिक समय तक परिवहन संचालन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। आरोप है कि अब बस संचालकों ने समझौते का पालन बंद कर दिया और ऑटो के निर्धारित समय में भी बसें खड़ी करनी शुरू कर दीं। साथ ही कुछ युवकों को बुलाकर ऑटो चालकों पर दबाव बनाने और उन्हें हटाने का प्रयास किया गया। इसी के चलते विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले में कहा गया है कि यदि बस संचालक गरीब ऑटो चालकों के प्रति उदारता दिखाते हुए पुराने समझौते का सम्मान करें, तो एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.