आलोक यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
शामली - किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने बारी-2 से किसानों की समस्याओं को सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को प्राप्त समस्याओं का समय से समाधान किया जाने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि जनपद शामली कृषि प्रधान जनपद है,अतःआपकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। किसान दिवस के अवसर पर किसानों द्वारा मुख्य रूप से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग,जल निगम, विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहर के अंदर रोडवेज बसों की निर्धारित स्पीड हो, नगर पालिका से शहर के अंदर से बन्दर पकड़वाने, लोकल लिंक मार्गों को ठीक कराने, आदि समस्याएं बताई गई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आयोजित किसान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पशु अस्पतालों का सर्वे कर उनकी स्थिति को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। किसान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि एनएचएआई ओर पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक कर कार्य योजना बना ली गई है दुर्घटना संभावित ओर सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग को योजनाओं का प्रचार-प्रचार पर लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक में किसानों द्वारा अन्य समस्याएं भी बताई गई जिनमें निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।किसान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी, द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाये किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, शामली द्वारा किसानो को पूर्व किसान दिवस में प्राप्त किसानो की समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। डा० संदीप चौधरी, परियोजना समन्वयक, के०वी०के० जलालपुर, शामली द्वारा धान की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। श्री राजन जावला निवासी डांगरोल द्वारा बताया गया कि ग्राम सुन्ना में पी०डबलु०डी की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिन्हे ठीक कराया जायें। श्री कुलदीप पॅवार ग्राम नाला द्वारा मॉग की गई कि जनपद की समितियों पर यूरिया एवं डी०ए०पी० उर्वरक उपलब्ध नहीं है। समस्या का समाधान कराया जायें।श्री कपिल खाटियान निवासी ग्राम पिण्डौरा द्वारा मॉग की गई कि गन्ने के बकाया का भुगतान तथा नील गाय की समस्या का निराकरण कराया जायें। श्री विदेश मलिक ग्राम चुनसा द्वारा मॉग की गई कि एन०एच०आई० का कोई प्रतिनिधि किसान दिवस में नही आता है,आपकी अध्यक्षता में कृषकों एक अलग से बैठक का आयोजन किया जाये, जिससे कृषकों की समस्या का समाधान किया जा सके। सान्ता प्रधान अध्यक्ष भारतीय किसान युनियन शामली के द्वारा मॉग की गई कि कृषको की समस्याओं पर गम्भीरता से विचार करते हुये समय से समाधान किया जायें। सुनील पॅवार निवासी नाला द्वारा मॉग की गई कि ग्राम घसौली की सडक टूटी पडी है, जिसका पैसा मण्डी विभाग से स्वीकृत है, लेकिन कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हुआ है, कार्य शीघ्र कराया जायें। श्री पुष्कर सिंह निवासी ग्राम पॅजीठ द्वारा बताया गया कि कैराना नगर पालिका का गन्दा पानी ग्राम पॅजीठ, मवी तथा मामोर से होकर जाता है। जिसकी वजह से क्षेत्र की फसल नष्ट हो जाती है और बीमारियों फैलती हैं। निराकरण कराया जायें। श्री नितिन कुमार निवासी डांगरोल द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कॉघला पर रैबीज के टीके उपलब्ध नहीं है। रैबीज के टीके उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवारा कुत्तो की समस्या का समाधान कराया जायें।किसान दिवस में प्रमोद कुमार उप कृषि निदेशक शामली, प्रदीप कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी, शामली, आर० एस० कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी, शामली, सतेन्द्र मान, जिला उद्यान अधिकारी, तथा सभी विभागो के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कृषक अजित सिंह ग्राम बनत, राजन जावला, निवासी डॉगरोल, ऋषिपाल सिंह ग्राम कुडाना, श्रीमती कविता चौधरी निवासी पिण्डौरा, योगेन्द्र निवासी तलवा माजरा, अनिल मलिक निवासी काबडौत, अजित सिंह निवासी बनत आदि किसान उपस्थित रहें।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.