आलोक यादव की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
शामली - आयोजित बैठक का प्रेजेंटेशन आशुतोष कुमार श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु एसएनसीयू एवं एनआरसी भौतिक प्रगति रिपोर्ट, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व दी जाने वाली सेवाओं, एचआरपी गर्भवती महिलाओं, एफ०आर० यू०, टीकाकरण की उपलब्धि, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुए जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें सुधार करने के कड़े निर्देश संबंधित को दिये। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामली के प्रभारी चिकित्सक डॉ दीपक चौधरी को टीकाकरण से संबंधित जानकारी एवं अन्य विभागीय में जानकारी का संतोषजनक जवाब न देने पर उनको हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों की अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कराकर एनआरसी जिला अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जो बच्चे रेफर होते हैं उनको SNCU एसएनसीयू में भर्ती कर उनकी अच्छे से देखभाल करने के निर्देश दिए। समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को सभी सुविधा समय से देने के निर्देश दिए साथ ही प्रसव की उपलब्धि में जहां गैप उसको पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आरबीएसके की टीम को बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय करते हुए कार्य योजना बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए रोस्टर अनुसार पोषण पोटली बांटने के निर्देश दिए। बैठक में PMJY योजना की समीक्षा कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश
PMJY की टीम ओर डीपीएम को दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को विभागीय कार्यक्रमों में प्रचार प्रसार के निर्देश देते हुए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार,सीएमएस डॉ किशोर आहूजा ,एएसीएमओ डॉ अश्वनी शर्मा, डीपीओ आईसीडीएसए, समस्त चिकित्सा अधीक्षक आदि सभी संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान जिला पोषण समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन उनको पूर्ण करने के निर्देश संबंधित खंड विकास अधिकारियों को दिए गए।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.