साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शामली पुलिस ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
शामली - पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जनपद शामली में साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना आदर्शमंडी पुलिस टीम द्वारा सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी,फिशिंग,सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें । साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई । इसके अतिरिक्त डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए गए ।सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं एवं साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें.
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.