पुलिस द्वारा विद्यालय में नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर छात्रो को किया गया जागरूक
शामली - पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के नेतृत्व में शामली पुलिस द्वारा जनपदभर में नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना आदर्शमंडी पुलिस टीम द्वारा सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्रो हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उन्हें खेलकूद,शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है,बल्कि शिक्षा,परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा स्वास्थ्य,शिक्षा एवं भविष्य को प्रभावित करता है,नशा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है,नशा-मुक्त जीवन ही सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव है, नशे से दूर रहें,स्वस्थ जीवन अपनाएँ एवं समाज को नशा-मुक्त बनाने में सहयोग करें।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.