चोरी की दो बाइक और अवैध छुरी समेत वाहन चोर गिरफ्तार

शामली :  कोतवाली शामली पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध छुरी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को ग्राम मन्ना माजरा निवासी मुर्शीत पुत्र जरीफ हसन ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली शामली में दर्ज कराई थी। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने विशेष निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने लिलोन-मील रोड पर चेकिंग के समय कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सारिक पुत्र जरीफ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध छुरी बरामद हुई।
बरामद वाहनों में चोरी की हीरो स्प्लेंडर (UP 19M 3843) तथा हीरो इग्नाइटर (UP 12AB 6135) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शामली और कैराना थानों में चोरी, अवैध हथियार, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक करतार सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार तथा हेड कांस्टेबल राजीव कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने इसे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.