सिल्वर बेल्स डिग्री कॉलेज मे भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित
शामली : प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मा० मोहित बेनीवाल ने “देश के सम्मुख चुनौतियां एवं उनके निदान के हमारे प्रयास ” विषय पर अपना प्रभावशाली एवं तथ्यपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में एक मजबूत, आत्मनिर्भर एवं तेजी से उभरती हुई शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। भारत की बढ़ती ताकत एवं विकास को देखकर कई राष्ट्रविरोधी एवं अराजक तत्व देश को अस्थिर करने, समाज में भ्रम फैलाने तथा सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
मा० मोहित बेनीवाल ने कहा कि आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोटों की तस्करी, मादक पदार्थों का अवैध व्यापार, सीमा पर अतिक्रमण एवं हथियारों की तस्करी जैसी चुनौतियां देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कठोर एवं निर्णायक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों की तैनाती एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जैसे विषयों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक चुनौतियों पर भी विशेष चर्चा हुई। लिंग आधारित भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रम एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज के लिए घातक बताते हुए इनके उन्मूलन हेतु व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
मा० मोहित बेनीवाल जी ने कहा कि देश में “एक राष्ट्र – एक समान कानून” की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार एवं समान न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा के वाहक हैं। उन्हें गांव-गांव जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रहित के विषयों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
जनपद शामली में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षण वर्ग के सहभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक जागरूकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.