यातायात पुलिस ने शामली में चेकिंग दौरान 428 चालान काटे उक्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा
शामली : पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में 23 मई को जनपद शामली में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर “No Helmet No Fuel” अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान शिव चौक, फव्वारा चौक, रोडवेज बस अड्डा, विजय चौक एवं बनत चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया । दोपहिया वाहन चालकों को बताया गया कि बिना हेलमेट ईंधन नहीं दिया जाएगा तथा हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है । साथ ही ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया ।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 428 कहवाहनों के चालान किए गए, जिनमें 341 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए ।
शामली पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। जनपद शामली में “No Helmet No Fuel” सहित अन्य सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान आगे भी निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किए जाते रहे l
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.