शामली में ट्रांसफार्मर ठीक करने गए JE पर हमला, नमाजियों और महिलाओं पर भी मारपीट का आरोप

शामली :  के कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रेम सिंह पर कथित रूप से ग्रामीणों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रांसफार्मर ठीक कर लौट रहे जेई को रास्ते में रोककर लात-घूसों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, जेई प्रेम सिंह सुबह करीब 5 बजे लाइनमैनों के साथ गांव में खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे थे। काम पूरा कर लौटते समय असलम नामक व्यक्ति और उसके परिजनों ने उनकी बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने भी जेई को घेरकर पीटा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है, जिसमें जेई के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें कैराना सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पीड़ित जेई का कहना है कि हमले में महिलाओं सहित कई लोग शामिल थे। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है। नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर :  अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.