डीएम ने जनपद में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर सभी समितियो/संस्थाओ पर पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश
शामली : जिलाधिकारी शामली आलोक यादव की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय में जनपद में उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शामली, जिला कृषि अधिकारी शामली, जिला गन्ना अधिकारी शामली, ए०आर०कोपरेटिव शामली, डी०एस० पी०सी०एफ०,उप क्षेत्र प्रबन्धक इफको, प्रबन्धक जिला सहकारी बैक मु०नगर द्वारा भाग लिया गया। जिसमे जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर चर्चा की गयी। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी कृषकों को उनकी जोत के अनुसार संतुलित मात्रा मे उर्वरक वितरण के लिए निर्देशित दिये गये तथा जिला गन्ना अधिकारी तथा ए०आर०कोपरेटिव को समितियो पर पर्याप्त उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए सम्बन्धित वरिष्ठ गन्ना निरीक्षको को सम्बन्धित तहसीलो मे प्रभावी मोनीटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिक मात्रा में उर्वरक क्रय करने वाले कृषको के जोत का रेण्डम आधार पर सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया गया। जनपद के बफर स्टॉक प्रीपोजिशनिग में उपलब्ध मात्रा का आवश्यकता अनुसार ससमय सहकारिता विभाग द्वारा जिलाधिकारी के अनुमोदन से आवंटन कराये जाने के निर्देश दिये गये और सभी सस्थाओ के वितरण /स्टॉक रजिस्टर को भी रेण्डम आधार पर चैक करने के निर्देश दिये गये। जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओ को उर्वरक बिक्री पर अनिवार्य रूप से कैश मैमो देने व पी०ओ०एस० मशीन से उर्वरक बिक्री के साथ-साथ स्टॉक / वितरण रजिस्टर को अपडेट रखने तथा टैगिंग एवं ओवर रेटिंग नही करने के निर्देश दिये गये। किसी भी अनियमितता की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध उर्वरक नियन्त्रण आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम -1955 (3/7) के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जाये। साथ ही जनपद की आज दिनांक 30.5.2026 की उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 8745.00 मै०टन यूरिया 1587.00 डी०ए०पी उपलब्ध है तथा बफर गोदाम जसाला में सामान्य में यूरिया 3046.635 मै० टन प्रीपोजिशिनिंग में यूरिया 1249.965 मै०टन तथा इस प्रकार कुल 4296.60 मै०टन यूरिया की उपलब्धता बफर गोदाम जसाला में है, साथ ही सामान्य मे डी०ए०पी० 77.750 मै०टन प्रीपोजिशिनिंग में डी०ए०पी० 750.00 मै०टन तथा इस प्रकार कुल 827.75 मै०टन डी०ए०पी की उपलब्धता बफर गोदाम जसाला में है। इस प्रकार खरीफ अभियान के सभी प्रकार के उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। अतः किसान भाईयो से भी अनुरोध किया गया कि वह भण्डारण हेतु/ निर्धारित मानक से अधिक उर्वरक का क्रय न करें।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

No Previous Comments found.